AMIT LEKH

Post: मेहसी में नाबालिक दिव्यांग लड़की के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

मेहसी में नाबालिक दिव्यांग लड़की के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पूर्वी चम्पारण जिला के मेहसी में शर्म को भी शर्मसार करने वाली घटना घटी है। घर के दरवाजे से उठाकर नाबालिक दिव्यांग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली है। वही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है।   पीड़ित लड़की के बयान पर दोनों युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कारवाई में जुटी है। मेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में दरवाजे पर बैठी गूंगी नाबालिक लड़की का मुंह दबाकर बदमाशों द्वारा बाइक पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म की घटना के बाद दोनों युवक सड़क किनारे गूंगी लड़की को छोड़ फरार हो गए। लड़की घर पहुचकर इशारे से घटना की जनकारी परिजनों को दी गयी। परिजन इसकी सूचना मेहसी पुलिस को दिया। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोज पासवान और पिंटू पंडित के रूप में किया गया .पुलिस पीड़ित लड़की के मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई में जुटी है।

Comments are closed.

Recent Post