AMIT LEKH

Post: तीन राज्यों  मे हुये बीजेपी जीत पर महिला मोर्चा ने मनाया जश्न्न

तीन राज्यों  मे हुये बीजेपी जीत पर महिला मोर्चा ने मनाया जश्न्न

केंद्र द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल उतरना है उद्देश्य : ममता

न्यूज़ डेस्क,भोजपुर

अरुण कुमार ओझा (अनुमंडल ब्यूरो)

अमिट लेख

भोजपुर । तीन राज्यों में हुये भारतीय जनता पार्टी के प्रचंण्ड जीत पर भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखण्ड के खनगांव में बीजेपी महिला मोर्चा ने जश्न्न  मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ममता सिंह और संचालन अविनाश कुमार सैनी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। बीजेपी नेताओं ने कहा कि तीन राज्यों में विजय होना 2024 चुनाव का सगुन है। और 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी। मौके पर अन्य अतिथियों ने कहा कि देश मे पीएम 137 तरह के  योजनाओं के जन जन तक पहुँचाने के विकास रथ घुमाया जा रहा है। गरीब लोगों के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है। 80 करोड़ लोगों को गरीबो के बीच मुफ्त अनाज वितरण किया जा रहा है। 2028 में भारत दुनिया का तीसरा अर्थव्यवथा बनने जा रहा है। आगंतुक अथितियों ने मोदी जी की उज्ज्वला, पीएम आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसे योजनाओं के महत्व के बारे में लोगों को बताया। वही बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, बीजेपी नेता अशोक शर्मा, वंदना राजवंशी, सुषुम्लता, सविता सिंह मीरा यादव,सुगंधा, प्रियंका,आरती, शिवानी,  रामदिनेश यादव, ई धीरेंद्र सिंह, सोनू गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, बिमलेश सिंह, कमल सिंह, नवल सिंह, राजकिशोर सिंह, विजय शर्मा, गीता देवी, गिरिजेश कुमार सिंह, संतोष चद्रवंशी समेत सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post