मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
न्यूज़ डेस्क,भोजपुर
अरुण कुमार ओझा (अनुमंडल ब्यूरो)
अमिट लेख
भोजपुर । श्री राधा कृष्ण परिवार के तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र स्काडा में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन व्यास परम आदरणीय श्री अजय कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि हर मनुष्य को मर्यादा पुरूषोत्म श्री राम चन्द्र प्रभु श्री कृष्ण को चरित्र को चरितार्थ करने की जरूरत है। उन्होने श्रीराम के पावन चरित्र का महाराज श्री ने वर्णन किया। उन्होने कहा कि किसी भी परिवार के बुजुर्गों को बृद्धाश्रम जाने की जरूरत नही पड़ेगी वही इंसान को अपने अंदर भगवान राम और भगवान कृष्ण को अपनाकर समाज को सही दशा और दिशा प्रदान किया जा सकता है वही कथा समाप्ति के बाद महाराज श्री के देखरेख में भव्य तरीके से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया और पूरे समारोह के दौरान भक्तगण झूमते रहे तत्पश्चात भगवान की विधिवत आरती की गई और कथा का समापन हुआ वही कथा में हर रोज हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है इसकी जानकारी आयोजन समिति के सदस्य पूर्व वार्ड पार्षद डॉ जितेंद्र शुक्ला ने दी।








