AMIT LEKH

Post: बिहार कैडर के 19 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन

बिहार कैडर के 19 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन

जानिए किस अफसर को कौन सी मिली पोस्ट

न्यूज़ डेस्क, पटना  

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

पटना (विशेष ब्यूरो) : बिहार कैडर के 19 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी अतीश चंद्रा को शीर्ष वेतनमान यानी मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गई है। सड़क परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत विनय कुमार को प्रधान सचिव स्तर में प्रोन्नत्ति सौंपी गई है। वहीं, 2008 बैच के 7 आईएएस अधिकारी को सचिव ग्रेड में प्रमोशन दिया गया है। इनमें लघु जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव असीमा जैन, शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी, मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार, ईंख आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, भविष्य निधि की निदेशक नीलम चौधरी, पश्चिम चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी और ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव संजय दुबे शामिल हैं।  वहीं, 2011 बैच के 10 आईएएस अधिकारी को चयन ग्रेड- विशेष सचिव स्तर में पदोन्नति दी गई है। इसमें कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष, गया के जिलाधिकारी त्यागराज एसएम, महानिरीक्षक कारा शीर्षत कपिल, जीविका के सीइओ राहुल कुमार, शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग में निदेशक उदयन मिश्रा, सासाराम डीएम नवीन कुमार और सांख्यिकी निदेशक संजय कुमार पंसारी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है। यह प्रमोशन अगले साल 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा। बता दें कि बिहार सरकार लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रमोशन कर रही है। सामान्य प्रशासन विभाग से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग में भी बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां हुई हैं। हाल ही में बिहार पुलिस में हायर रैंक के कई अधिकारियों का प्रमोशन किया गया। अब दारोगा और समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों की प्रोन्नति की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post