पुलिस ने गिरोह के 09 सदस्यों को चोरी की सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
जीतेन्द्र कुमार
– अमिट लेख
सुपाैल, (जिला संवाददाता)। पुलिस ने अंतर जिला चाेर गिराेह का उदभेदन किया है। पुलिस ने गिरोह के 09 सदस्यों को चोरी की सामान के साथ गिरफ्तार किया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक डी अमरकेश ने मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिला अंतर्गत 22 मार्च की रात्रि में करजाईन थाना क्षेत्र के फकीरना चौक पर हरिपुर वार्ड 14 निवासी अविनाश कुमार उर्फ राजा के मोबाईल दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में करजाईन थाना कांड सं-51/2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गई। घटना के बाद एसपी द्वारा एसडीपीओ वीरपुर पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना में चोरी गई सामान की बरामदगी एवं संलिप्त अपराधियाें की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। जिसके बाद टीम द्वारा सूचना संकलन, वैज्ञानिक अनुसंधान के सहयोग से सर्वप्रथम घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान की गई। टीम द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुए सर्वप्रथम किशनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर वार्ड 01 निवासी रामप्रवेश कुमार को चोरी के मोबाईल के साथ हिरासत में लिया गया। इसके निशानदेही पर किशनपुर थाना क्षेत्र के ही मो सहाद्दत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में उसके निशानदेही पर चोरी की गई एलसीडी टीवी बरामद की गई। पुनः टीम द्वारा अग्रेतर कार्रवाई
करते हुए जिला मुख्यालय के चकला-निर्मली निवासी छोटु पासवान एवं विजेन्द्र पासवान उर्फ ननका, सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के पस्तपार निवासी सनतनु कुमार, सुपौल जिला मुख्यालय वार्ड 10 निवासी कुंदन सहनी, मधेपुरा वार्ड 07 निवासी सिन्टू कुमार को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए विजेन्द्र पासवान एवं सिन्टु कुमार के निशानदेही पर सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुवाहा वार्ड 06 निवासी संतोष कुमार एवं मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भतरंधा वार्ड 06 निवासी राजेश कुमार को चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार सुपौल पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का उद्भेदन एवं बरामदगी के साथ ही साथ अंतर जिला चोर गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी की गई। सभी अभियुक्त ने पूछताछ के क्रम में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
– लंबे समय से फरार था गिरोह का सरगना छोटू
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार छोटु पासवान कई कांडों में फरार चल रहा था। ये चोर गिरोह का काफी शातिर सरगना हैं। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अपराधियों से टचस्क्रीन मोबाईल-05, किपैड मोबाईल (बटन वाला)-25, एलसीडी टीवी 01 बरामद किया गया है। गिरफ्तार छोटु पासवान एवं विजेन्द्र पासवान उर्फ ननका दोनों आपस में सगे भाई है। दोनो भाईयों पर कई कांड दर्ज है। जिसमें सुपौल थाना कांड सं0-158/2022, कांड सं0-762/2022, कांड सं0-957/2022, एवं प्रतापगंज थाना कांड सं0-132/19 दर्ज है। जबकि गिरफ्तार कुंदन सहनी पर प्रतापगंज थाना कांड सं0-132/19 पूर्व से दर्ज है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा, करजाईन थानाध्यक्ष राघव शरण,.राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी, पुअनि सद्दाम हुसैन, डीआईयू टीम एवं करजाईन थाना सशस्त्र बल शामिल थे।








