AMIT LEKH

Post: प्रेम विवाह से नाराज लड़की के घरवालों ने लड़के के घर पर किया हमला

प्रेम विवाह से नाराज लड़की के घरवालों ने लड़के के घर पर किया हमला

महिला समेत तीन घायल

प्रेम विवाह को लेकर फूटा गुस्सा

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड नंबर 10 में मंगलवार की देर रात्रि प्रेम विवाह को लेकर लड़की पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा। लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के घर पर हमला कर दिया। स्वजन को जमकर पीटा गया। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायलों हो गए। परिजनों के सहयोग से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जख्मी में परमेश्वरी मंडल उम्र 60 वर्ष मंटू मंडल उम्र 24 वर्ष एवं डेजी देवी उम्र 26 वर्ष शामिल है।

जानकारी के अनुसार बभनगामा वार्ड नंबर 10 में महेश्वरी मंडल की लड़की रुपाली कुमारी उम्र 22 वर्ष और परमेश्वरी मंडल का लड़का कैलू मंडल उम्र 24 वर्ष में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते ही प्रेमी युगल घर से बीते 22 अगस्त को फरार हो गया था। युगल ने हरियाणा गुरुद्वारा में विवाह किया था। इसके बाद से युगल वहीं पर रह रहा था। शादी के लगभग एक महीने बाद जब घर पहुंचा तो लड़का के पिता परमेश्वरी मंडल को अच्छा नही लगा। उनका कहना था इस लड़की को तुम अपने घर से निकालो यह बात दो-चार दिन से चल ही रहा था कि अचानक मंगलवार की देर रात्रि में लड़की पक्ष के परिजनों ने लड़का पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। लड़की पक्ष के कई लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर लड़का पक्ष के घर में घुस गए। हमलावरों के सामने जो भी आया उसे जमकर पीटा गया। अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुमन कुमार ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

Recent Post