AMIT LEKH

Post: राजधानी में दो नाबालिग से रेप के बाद सुनसान जगह पर फेंका, एक की मौत

राजधानी में दो नाबालिग से रेप के बाद सुनसान जगह पर फेंका, एक की मौत

एसएफएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना का किया जांच

मृतक के शरीर पर चोट का निशांन

न्यूज डेस्क पटना

दिवाकर पाण्डेय

पटना(विशेष ब्यूरो) फुलवारी से दो नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला सामने आया है। स्थानीय लोग इसे गैंग रेप का भी मामला बता रहे हैं। रेप के बाद एक की हत्या कर दी गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। जिसे एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। एसएफएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृत नाबालिग बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फुलवारी के हिंदुनी से दो नाबालिग लड़कियां जो आपस में सहेली भी थी। परिजनों की खोजबीन करने के बाद भी जब दोनों को कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। एक लड़की की मां ने बताया कि उनकी बच्ची अपनी सहेली के साथ सुबह आठ घर से निकली थी, लेकिन जब वह कुछ देर बाद नहीं लौटी तब उसने अपने परिवार के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी थी। आसपास खोजने के बाद जब दोनों बच्चियों का देर शाम तक कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना फुलवारी थाना को दी गई थी। पुलिस ने कहा था कि अभी अपने स्तर से खोजों। दो तीन दिन बाद तक नहीं मिलेगी तब केस दर्ज होगा। वहीं घर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर एक मकान की दीवार जो अधूरी छोड़ दी गई थी। उसी में कार्नर पर एक बच्ची की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। वहीं उससे कुछ दूरी पर दूसरी बच्ची घायल अवस्था में पड़ी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार एक लड़की जिसकी डेथ हो गई है, वह आठ साल की रही होगी। इसके अलावा दूसरी लड़की नौ साल के करीब की होगी। लड़कियों के शरीर के निचले हिस्से से कपड़ा गायब था। इसी से लोगों ने अंदाजा लगाया गया कि दोनों के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया होगा। दोनों नाबालिग लड़कियों के साथ मारपीट की गई थी। दोनों के शरीर पर कपड़ा नहीं था। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हो सकता है गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई हो। परिवार ने इस मामले के आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है। फुलवारी के एएसपी बिक्रम सिहाग ने बताया कि गैंग रेप या रेप हुआ है या नहीं हुआ है यह तो मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस के साथ एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर जांच में जुट गई है। घायल बच्ची का एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस दोषियों को जल्द पकडऩे की कोशिश करेगी।

Recent Post