AMIT LEKH

Post: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल किया रेफर

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल किया रेफर

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

 

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (जिला ब्यूरो)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जदिया -त्रिवेणीगंज मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार की सुबह टॉल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति जख्मी हो गया। राहगीरों के द्वारा इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के हायर सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 9 निवासी सीकेन्द्र यादव उम्र 40 वर्ष रूप में हुई है। वह किसी कार्य को लेकर टोल प्लाजा के समीप गया था। वापस आने के दौरान टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर पहुंचा ही था उसी दौरान त्रिवेणीगंज से आ रही एक अज्ञात बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह एन एच 327 ई रोड पर गिरकर घायल हो गया मौके पर तैनात डॉक्टर सूर्य किशोर मेहता ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Comments are closed.

Recent Post