हमारे अनुमंडल ब्यूरो सुमन मिश्र की रिपोर्ट :
प्रखंड कार्यालय अरेराज के सभागार में सोमवार को एसडीओ अरुण कुमार की अध्यक्षता में सीओ पवन कुमार झा व प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार झा को भावभीनी विदाई दी गई
न्यूज़ डेस्क, जिला पूर्वी चम्पारण
– अमिट लेख
अरेराज, (अनुमंडल ब्यूरो)। प्रखंड कार्यालय अरेराज के सभागार में सोमवार को एसडीओ अरुण कुमार की अध्यक्षता में सीओ पवन कुमार झा व प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार झा को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि सीओ पवन कुमार झा ने अपने उत्कृष्ट कार्यो से अरेराज में मान सम्मान कायम किया है। उनका अनुभव सराहनीय है। उनकी कमी हम सबो को खलेगी। विदाई समारोह के मौके पर डीएसपी रंजन कुमार ने कहा कि उनके कार्य करने के तरीके इतने अच्छी रहे की विधि व्यवस्था कायम रखने में पुलिस विभाग को कभी कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी। डीसीएलआर इति चतुर्वेदी ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सीओ श्री झा अनुभव के भंडार हैं। इनके जैसे अधिकारी को सभी पसंद करते हैं। हम आशा करते हैं कि समय-समय पर अपने अनुभव शेयर करते रहेंगे। मंच का संचालन बीडीओ अमित कुमार पांडे ने किया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प गुच्छ और फूलमाला देकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय दुबे, विकास उपाध्याय, चंदेश्वर सिंह, शंभू प्रसाद, राजेंद्र बैठा, मनरेगा के तकनीकी सहायक नीतीश कुमार तिवारी सहित प्रखंड अंचल के कर्मी उपस्थित रहे।








