हमारे जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
पंजाब नैशनल बैंक की नई शाखा का लोकापर्ण सह उद्घाटन का कार्य कौशल कुमार जिला पदाधिकारी सुपौल द्वारा किया गया
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (जिला ब्यूरो)। मंगलवार के दिन में प्रखंड कार्यालय परिसर सुपौल में पंजाब नैशनल बैंक की नई शाखा का लोकापर्ण सह उद्घाटन का कार्य कौशल कुमार जिला पदाधिकारी सुपौल द्वारा किया गया।

उद्घाटन के दौरान सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, राकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सुपौल, अभिषेक रंजन, वरीय उप समाहर्ता सुपौल, श्रीमति ज्योति गामी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुपौल, अमित कुमार, लीड बैंक मैनेजर, संजीव कुमार झा, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख, नीरज कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक एवं पंजाब नेशनल बैंक के कर्मी उपस्थित थे। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख संजीव कुमार झा ने बैंक शाखा द्वारा उम्दा बैंकिंग सेवा का भरोसा दिया गया। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा भी बैंक को पूरी सहायता देने का विश्वास दिया गया। जिलाधिकारी सुपौल द्वारा बैंक को इतने कम समय में उद्घाटन के लिए मंडल प्रमुख एवं जिला समन्वयक के प्रयासों की सराहना की गई। मंडल प्रमुख द्वारा प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।








