![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
राजद प्रखंड कार्यालय पिपरा में भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर जी की 132 जयंती प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साह की अध्यक्षता में धूम धाम से मनाई गई
अमरेश कुमार
– अमिट लेख
पिपरा, (सुपौल)। पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजद प्रखंड कार्यालय पिपरा में आयोजित भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर जी की 132 जयंती प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साह के अध्यक्षता में धूम धाम से मनाई गई। जिसमे पूर्व सांसद बिस्वमोहन कुमार भी शामिल थे। वहीं कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता, बहुजन नायक, महान समाज सुधारक, समतामूलक समाज के अग्रदूत तथा क्रांतिकारी महामानव जिनके स्मरण से असंख्य ऊर्जा प्रवाहित होती है, बाबासाहेब का सिद्धांत ही भारत को श्रेष्ठ भारत एवम् विश्व गुरु बना सकता है।महान अर्थशास्त्री,विधिशास्त्री एवम् समाजशास्त्री प्रेरणास्रोत डॉ. बाबासाहेब को सभी ने कोटि कोटि नमन किया और बाबा साहब के सिद्धांत पर चलने की बात कही,वहीं इस मौके पर पूर्व सांसद, सह मंत्री,राजद उपाध्यक्ष विश्वमोहन कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साह, राजद प्रखंड उपाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सह सदस्य जिला प्रतिनिधि राजद प्रभाकर प्रसाद, प्रधान महासचिव राजद श्री संत राम, बोआ मंडल, संजीव कुमार चौधरी, शिव कुमार, प्रमोद कुमार साह , रोशन कुमार, योगेन्द्र मंडल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।