



विशेष ब्यूरो बिहार की रिपोर्ट :
संविधान निर्माता भारत रत्न डा अम्बेडकर दबे कुचले लोगों को मुख्य धारा में लाने वाले समाज सुधारक थे
न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (ए.एल.न्यूज़)। पूर्वी चम्पारण जिला के पकड़ीदयाल अनुमंडल परिसर में डा. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डा अम्बेडकर दबे कुचले लोगों को मुख्य धारा में लाने वाले समाज सुधारक थे। इनके पास बतीस डिग्रियां एवं नौ भाषा का ज्ञानी थे। इनके जीवनी से सीख लेने का आह्वान किया।इनको नारी स्वतंत्रता के मुक्तिदाता, विचारों के पुरोधा, शिक्षा, सभ्यता संघर्ष, धैर्य और सामर्थ्य के धनी, कहा जाता है।सभा का अध्यक्षता व संचालन जीतेन्द्र पासवान ने किया। मौके पर ढाका जिला अध्यक्ष सुनील सहनी,शंभू पासवान, प्रेम पासवान,भागवत पासवान, नीतेश सर्राफ, वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह,हुलास, लाल साहेब सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।