



बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
राष्ट्रीय एकता-अखंडता और संप्रभुता को और मजबूत बनाने के लिए की गई है योजना पारित
अधिकत्तम 12 -12 लाख तक की लागत से स्वीकृत इस महत्वपूर्ण योजना को नगर निगम बोर्ड से मिली है स्वीकृति
बोलीं महापौर वर्तमान समय के राष्ट्रीय परिदृश्य में बढ़ गया है इस योजना का और ज्यादा महत्व
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम कार्यालय परिसर और ऐतिहासिक नजर बाग पार्क में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की योजना का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड ने पारित किया है। अपनी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता की धारणा को और मजबूत बनाने के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराए जाने की परम्परा है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसका उद्देश्य राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान और देशभक्ति भावना एक एक भारतीय में और प्रबल रूप में जागृत करना है। महापौर ने बताया कि हमारा गगनचुंबी राष्ट्रीय ध्वज देश के उन वीर सपूत सेनानियों के श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी प्राणाहुति जैसा सर्वोत्कृष्ट बलिदान दिया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि 100 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज दूर से भी दिखाई देता है। यह दृश्य हमारे सम्मानित जनता में का ध्यान आकर्षित करते हुए देश प्रेम के प्रति अपनी भावना व्यक्त करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करता है और उन्हें राष्ट्र के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। इसके साथ ही महापौर ने बताया वर्तमान के राष्ट्रीय परिदृश्य में करीब 12 -12 लाख तक की लागत से स्वीकृत इस योजना का महत्व और बढ़ गया है।