AMIT LEKH

Post: पीएम मोदी के वैशाली आगमन के निमित्त तैयारियां पूरी

पीएम मोदी के वैशाली आगमन के निमित्त तैयारियां पूरी

रिपोर्ट : वैशाली डेस्क, 21 नवम्बर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को प्रस्तावित वैशाली दौरे को लेकर राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी स्थित जंदाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

राजापाकर, (राजेन्द्र कुमार)। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा से लेकर यातायात और जनसुविधाओं तक के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभा में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए उनके बैठने की व्यवस्था की गई है। लगभग 20 लाख वर्गफीट में भव्य सभा स्थल विकसित किया गया है। कार्यक्रम को दूर-दराज से देखने-सुनने में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए 60 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहा है। सभा स्थल पर पेयजल के लिए 32 टैंक, 17 बोरिंग, 180 रनिंग वाटर टैप और 140 वाटर डिस्पेंसर लगाए गए हैं। वहीं लोगों की सुविधा के लिए कुल 540 शौचालय बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर 27 मेडिकल कैंप और 25 एंबुलेंस की तैनाती की गई है।सुरक्षा जांच के लिए 100 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 अग्निशमन वाहन और 25 क्रेन की व्यवस्था की गई है। विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए 14 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक पार्किंग जोन में फूड कोर्ट, मेडिकल कैंप और कंट्रोल रूम की सुविधा रहेगी। प्रधानमंत्री के दोपहर 1:20 बजे रुस्‍तमपुर पहुंचने और इसके बाद जाफरपट्टी में सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अपराह्न 3:15 बजे उनके प्रस्थान का कार्यक्रम है। यातायात व्यवस्था के तहत बनारसी चौक पर दोपहर 12 बजे से प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित रूट और पार्किंग का पालन करने तथा समय से सभा स्थल पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Recent Post