बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
रात के अंधेरे में भी लोगों का आवागमन सुविधा जनक हो जाने के साथ अंधेरे में डूबे शहर के आधे दर्जन प्रमुख चौक चौराहे हो रहे अब जगमग
पारंपरिक व्यवस्था के बदले एलईडी बल्बों के उपयोग से विद्युत ऊर्जा की खपत लगभग 70 फीसदी तक होगी कम
नई व्यवस्था में कार्बन उत्सर्जन भी काफी कम होने से शहरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षा को भी मिलेगा बढ़ावा
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वर्षों से खराब करीब दर्जन भर हाई मास्क लाइट ठीक करा दिए गए हैं। जिसमें नाज़नीन चौक के पास,दुर्गा बाग मंदिर, हरिवाटिका चौक, इलम राम चौक, शांति माता चौक, हॉस्पिटल रोड इत्यादि की वर्षों से खराब पड़ी हाई मास्क लाइट शामिल है। एलईडी हाई मास्क जलने लगने से यह क्षेत्र रात में जगमग दिखने लगे हैं।

महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि आगामी दीपावली और छठ पूजा महापर्व से पहले नगर निगम क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने का अभियान जारी है। इस दशकों पुराने इन कनेक्टर रोप के टूट जाने के कारण वर्षों बेकार पड़े ऊंच शक्ति वाले हाई मास्क एलईडी लाइट चालू करा दी गई है।महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि आगामी दिनों पड़ने वाले दीपावली और छठ पूजा महापर्व से पहले नगर निगम क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था, दुरुस्त करा देने का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किया गया है। इसके साथ ही महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सार्वजनिक प्रकाश के उत्तम व्यवस्था का आज के दौर में बहुआयामी महत्व है।सुगम यातायात के साथ सड़क सुरक्षा बढ़ाने, अपराध को नियंत्रित या कम करने के लिए भी सार्वजनिक प्रकाश की उत्तम व्यवस्था बहुत जरूरी है। वही पारंपरिक व्यवस्था के बदले एलईडी बल्बों के उपयोग से विद्युत ऊर्जा की लगभग 70 फीसदी तक खपत कम करने के साथ कार्बन उत्सर्जन भी काफी कम होने से शहरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।








