



छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :
मानवता व सेवा के प्रतीक डॉ. हरेंद्र सिंह को बिहार राज्य जूनियर रेडक्रॉस के प्रदेश समन्वयक बनाए जाने पर सीपीएस में हुआ सम्मान
न्यूज़ डेस्क, छपरा /सारण
संवाददाता
– अमिट लेख
छपरा, (सारण)। सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस), छपरा में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मानवता और सेवा के प्रतीक डॉ. हरेंद्र सिंह को बिहार राज्य जूनियर रेडक्रॉस के प्रदेश समन्वयक बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह ने की, जबकि उपाध्यक्ष डॉ. एस.के. पराशर, अमन राज, संजीव चौधरी और प्रणव राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर डॉ. सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी। अपने संबोधन में डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बिहार के युवाओं में मानवता, सेवा और सामाजिक चेतना के प्रसार हेतु पूरे जोश और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने जूनियर रेडक्रॉस की गतिविधियों को राज्य के प्रत्येक जिले तक विस्तारित करने की योजना साझा की। विद्यालय परिवार ने डॉ. सिंह के चयन को गर्व का विषय बताते हुए इसे समाजसेवा की दिशा में प्रेरक कदम माना। समारोह के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और बिहार राज्य जूनियर रेडक्रॉस की नई ऊँचाइयों की कामना की।