बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
उत्कृष्ट अंचल निरीक्षक/पर्यवेक्षी पदाधिकारी (Best Supervisory Officer) के रूप में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, पर्यवेक्षी पदाधिकारी शिकारपुर अंचल के साथ उत्कृष्ट थानाध्यक्ष (Best SHO) के रूप में पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार शर्मा लौरिया थानाध्यक्ष का नाम चयनित।
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस अधीक्षक बेतिया के द्वारा बेतिया जिला अंतर्गत लंबित कांडों की समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि माह अक्टूबर 2025 तथा माह नवंबर 2025 में प्रतिवेदित कांडों की तुलना में निष्पादित किए गए कांडों की संख्या के आधार पर बेतिया जिला अंतर्गत उत्कृष्ट अंचल निरीक्षक/पर्यवेक्षी पदाधिकारी (Best Supervisory Officer) के रूप में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, पर्यवेक्षी पदाधिकारी शिकारपुर अंचल, जिन्होंने 118 प्रतिवेदित कांडों की तुलना में 145 कांडों को निष्पादित कराया है तथा उत्कृष्ट थानाध्यक्ष (Best SHO) के रूप में पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष, लौरिया थाना, जिन्होंने 59 प्रतिवेदित कांडों की तुलना में 80 कांडों को निष्पादित करवाया है, को चिन्हित किया गया है।








