AMIT LEKH

Post: मैनाटांड़ में कौओं की मृत्यु पर जिला प्रशासन सतर्क

मैनाटांड़ में कौओं की मृत्यु पर जिला प्रशासन सतर्क

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

स्थिति पूरी तरह सामान्य

प्रशासन की अपील : अफवाहों से बचें आमजन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत मैनाटांड़ पंचायत में विगत सप्ताह कौओं की आकस्मिक मृत्यु की सूचना को जिला प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

फ़ाइल फोटो

प्रशासन द्वारा की गई जांच एवं निरीक्षण के आधार पर वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। इस प्रकार की कोई भी घटना जिले के अन्य क्षेत्रों में सामने नहीं आई है। एहतियातन सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं ताकि किसी भी संभावित जोखिम को समय रहते रोका जा सके।

फ़ाइल फोटो

जिलाधिकारी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों तथा आसपास के इलाकों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया है। साथ ही निगरानी टीमों को सतत भ्रमण एवं रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वस्तुस्थिति पर निरंतर नजर रखी जा सके। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे सजग और सतर्क रहें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट सूचनाओं से बचें। किसी भी असामान्य गतिविधि या पक्षियों की अचानक मृत्यु की जानकारी तुरंत नजदीकी प्रशासनिक इकाई/पशुपालन विभाग को दें। प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में है और पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आम जनता की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Recent Post