महराजगंज जनपद से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
एसएसबी के अनुसार उन्हें सीमा स्तंभ संख्या 497 के पास भारत की ओर गंडक नदी के किनारे मुर्दा घाट से नेपाल से अवैध सामान लादकर पिकअप निकालने की सूचना मिली थी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर बसे 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पथलहवा बहुआर पुलिस और कस्टम के विशेष नाका दल ने बड़ी कार्रवाई की है।

टीम ने चार नेपाली पिकअप से भारी मात्रा में अवैध चीनी फल और तुर्की का पॉपकॉर्न मक्का जब्त किया है। एसएसबी के अनुसार उन्हें सीमा स्तंभ संख्या 497 के पास भारत की ओर गंडक नदी के किनारे मुर्दा घाट से नेपाल से अवैध सामान लादकर पिकअप निकालने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही विशेष नाका दल ने तुरंत मौके पर पहूंच कर सीमा स्तंभ संख्या 497 से लगभग 700 मीटर भारत की ओर पिकअप और एक मोटरसाइकिल पर कुछ सामान लाद कर नेपाल से आते हुए दिखाई दिए। नाका दल ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो पिकअप में बैठे लोग और मोटरसाइकिल चालक भागने लगे।

विशेष नाका दल ने पीछा कर दो व्यक्तियों को उनकी पिकअप मोटरसाइकिल और उसपर लदे सामान के साथ पकड़ लिया। हालांकि अन्य तस्कर अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

पकड़ी गई पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें से 120 बैग पॉपकॉर्न मक्का और 490 कार्टून चीनी फल बरामद हुए। जब्त किए गए सामान को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम निचलौल को सौंप दिया गया है।








