बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
पंचायत सरकार भवनों में कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति का निर्देश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी bdo, co bpro के साथ भवन निर्माण, laeo के कार्यापालक अभियंताओं, ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी की उपस्थिति में पंचायती राज विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी।

जिसमें पंचायत सरकार भवन का निर्माण, उनका हस्तान्तरण, उपयोगिता प्रमाण पत्र, एसी डीसी बिल, पंचायतो मे खर्च की स्थिति, सोलर स्ट्रीट लाईट आदि शामिल है। उनके द्वारा सभी bdo तथा bpro को क्रियाशील पंचायत सरकार भवनों में कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु कड़ा निदेश दिया गया।








