AMIT LEKH

Post: जिला निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा पकड़ीदयाल नगर इकाई गठन पर हुआ निर्णय

जिला निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा पकड़ीदयाल नगर इकाई गठन पर हुआ निर्णय

जिला पूर्वी चम्पारण से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट :

पकड़ीदयाल जिला निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा पकड़ीदयाल नगर इकाई गठन पर निर्णय होने के साथ ही मनाया ‘होली मिलन’ समारोह 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पकड़ीदयाल, (रजनीश कुमार सिंह “पप्पु”)। नगर पंचायत के खांकी बाबा मठ के प्रांगण में पकड़ीदयाल जिला निर्माण संघर्ष समिति की बैठक हूई। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन शम्भु पासवान ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष हीं नगर समिति के अध्यक्ष होंगे तथा उपविजेता उपाध्यक्ष होंगे। सभी वार्ड के वार्ड पार्षद अध्यक्ष और उपविजेता उपाध्यक्ष होंगे। बताते चलें कि इसका अगला विस्तार दिनांक 15/3/26 को होगा। सभी समिति के लोगों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। अगला नुक्कड़ सभा 7/3/26 शनिवार को धंनौजी बाजार पर होगा। इस अवसर पर समिति के प्रवक्ता विजय कुमार सिंह, सचिव मनोज केशरी, महासचिव – अशोक कुमार सिंह, संयोजक डॉ मुकेश कुमार,उपाध्यक्ष सुभाष यादव, चन्दन केशरी, ब्रजेश गुप्ता संगठन सचिव – उमेश कुमार सिंह, शशिरंजन कुमार, संतोष कुमार सिंह प्रमोद कुशवाहा के साथ ग्रामीण वार्ड पार्षद टुना प्रसाद कुशवाहा, संजय किसान संजय साह, चिरकुट प्रसाद, मणिभूषण पासवान, मिडिया प्रभारी नवीन सिंह, शोशल मिडिया प्रभारी प्रदीप कुमार यादव,राजू कुमार मुखिया की उपस्थिति रही। सभी लोगों ने इस अभियान को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Recent Post