बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बहुत दिनों से लंबित हत्या लूट डकैती से संबंधित कांडों का समीक्षा करते हुए उपरोक्त कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी कर निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 28 फरवरी 26 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा कालीबाग थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात विभिन्न पंजी यथा अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी, एवं अन्य पंजियो में की गई प्रविष्टी का अवलोकन किया गया साथ ही बहुत दिनों से लंबित हत्या लूट डकैती से संबंधित कांडों का समीक्षा करते हुए उपरोक्त कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी कर निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया, अजय कुमार चौधरी थानाध्यक्ष कालीबाग थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।








