बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता के तहत एकदिवसीय बालिका साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 8 मार्च 2026 को खेल विभाग बिहार सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में अस्मिता के तहत एकदिवसीय बालिका साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती गार्गी कुमारी के द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया। साइकिल रैली महिलाओं के अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, उनके सामाजिक ,सांस्कृतिक, आर्थिक तथा राजनीतिक समेत जिस भी क्षेत्र में महिलाएं कार्यरत है उनका सम्मान देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।
उक्त अवसर पर संडेज ऑन साइकिल रैली के तहत नगर निगम बेतिया क्षेत्राधीन में अवस्थित उच्च विद्यालयों में अध्ययनरत बालिका प्रतिभागियों की साइकिल रैली निकाली गयी।साइकिल रैली में लगभग 100 बालिकाओं ने भाग लिया। बालिका साइकिल रैली का जमाव स्थल सुबह 7:00 बजे समाहरणालय पश्चिम चंपारण बेतिया से मुहर्रम चौक, सर्किट हाउस, सागर पोखरा, पावर हाउस, टाउन हॉल परिसर स्थित खेल भवन -सह व्यायामशाला भवन बेतिया में संपन्न हुई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी के द्वारा महिलाओं को सशक्त होने तथा हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया साथ ही उन्होंने कहा कि की महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। आयोजन के सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण के स्तर से संडेज ऑन साइकिल हेतु समाहरणालय गेट पर भीम कुमार – श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मझौलिया, मुहर्रम चौक पर जगजीत कुमार – सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी बेतिया, सर्किट हाउस पर विधान केसरी-कनीय अभियंता तिरहुत नहर प्रमंडल 01 बेतिया, सागर पोखरा पर विकास कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मझौलिया तथा पावर हाउस चौक पर ओम प्रकाश आदित्य – अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेतिया को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। साथ में चिकित्सा वाहन सहित मेडि कल टीम ,रूट क्लीयरेंस हेतु पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी।








