बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
10 मार्च को विद्यालय में मची अफरा तफरी
बच्चों ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका माला कुमारी को दी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के भैंसही गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में, रिफ्यूजी कॉलोनी के 12 बच्चे मंगलवार को बीमार हो गए। जिसके बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई।
सुबह में प्रार्थना के बाद एक-एक कर दर्जनभर बच्चों के पेट व सिर में अचानक दर्द और उल्टी होना शुरू हो गया। बच्चों ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका माला कुमारी को दी। उन्होंने तुरंत सभी बच्चों को ईलाज के लिए भैंसही के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए और विधायक अभिषेक रंजन को इसकी जानकारी दी गई। उसके बाद विधायक ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को घटना से अवगत कराया। सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। दो एम्बुलेंस से 12 बच्चों को बेहतर ईलाज के लिए जीएमसीएच में भेजा गया। हालांकि सभी बच्चों की तबियत स्थिर बताई गई है। वही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माला कुमारी ने बताया कि बीमार होने वाले बच्चों में पिंकी कुमारी (10), हिमांशु कुमार (11), अरुण कुमार (8), प्रिंस कुमार (10), शिवानी कुमारी (8), बिट्टू कुमार (10), साजन कुमार (10), सिमरन कुमारी (7), भोला कुमार (10), विकास कुमार (10), कृष्णा कुमार (8), विशाल कुमार (11) शामिल हैं। सभी भैंसही गांव के ही बताएं जाते हैं। बच्चों की तबियत सामान्य बताई गई है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह विद्यालय में प्रार्थना के पहले और बाद में एक-एक कर बच्चों के पेट एवं सिर में दर्द होने की शिकायत आने लगी। कुछ बच्चें उल्टी करना भी शुरू कर दिए। बच्चों ने शिक्षक को बताया कि उन्होंने चापाकल का पानी पी लिया है। वही कुछ बच्चों ने बताया कि उसने विद्यालय आते समय रास्ते में तुंत फल को खा लिया है जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ी है। संदेह पर शिक्षकों ने चापाकल का पानी भी पिया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ।








