AMIT LEKH

Post: जिला जज ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

जिला जज ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने बताया कि लोक अदालत न्याय तक आम लोगों के आसान पहुंच का मजबूत माध्यम है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। आगामी दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले इस वर्ष का प्रथम नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

फोटो : मोहन सिंह

उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को अपने सुलहनीय वादों का निपटारा नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराए जाने को ले उन्हें जागरूक करेगा। प्रचार रथ लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामले का निपटारा कराए जाने के फायदे से भी अवगत कराएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों के संतुष्टि पश्चात वाद का निपटारा किया जाने से पक्षकारों में आपसी स्वभाव एवं भाईचारा कायम होता है। वहीं प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने बताया कि लोक अदालत न्याय तक आम लोगों के आसान पहुंच का मजबूत माध्यम है। वही ऐसे पक्ष कर जो अपने वादों का निपटारा इस लोक अदालत के माध्यम से करना चाहते हैं वह संबंधित न्यायालय में 13 मार्च तक आवेदन दे सकते हैं ताकि उनके वादों का निपटारा 14 मार्च को होने वाले नेशनल लोक अदालत में किया जा सके। मौके पर बेतिया व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित सभी न्यायिक पदाधिकारी गण, विभिन्न बैंक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post