AMIT LEKH

Post: युवा शक्ति के उत्कृष्ट योगदान,कार्यात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच होगा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में : गरिमा

युवा शक्ति के उत्कृष्ट योगदान,कार्यात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच होगा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में : गरिमा

बेतिया से उप- संपादक का चश्मा :

“एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा पर “मेरा युवा भारत” के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा संसद का नगर निगम की महापौर ने किया उद्घाटन

उप निदेशक की अध्यक्षता में सम्पन्न जिला युवा संसद में “आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाली सीख” विषय आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता

न्यूज़ डेस्क, ए..एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महारानी जानकी कुंवर कॉलेज के सभागार में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का सफल आयोजन बुधवार को किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबद्ध “मेरा युवा भारत” की जिला शाखा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक रश्मि सिंह ने की। भाषण प्रतियोगिता का निर्धारित विषय “आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र के लिए उससे मिलने वाली सीख” था। जिस पर दर्जनाधिक प्रतिनिधि युवाओं ने सदन की शैली में अपने विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया रहीं। उनका स्वागत मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) की उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डिप्टी डायरेक्टर सुश्री रश्मि सिंह के स्वागत भाषण के साथ किया गया।

जिसमें उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट की अवधारणा, उद्देश्य तथा भारत सरकार के विकसित भारत के विजन को युवाओं के समक्ष रखा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि देश के युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। युवाओं के उत्कृष्ट योगदान,कार्यात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही “एक भारत श्रेष्ठ भारत” तथा समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।कार्यक्रम का ओजस्वी और प्रेरक संचालन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के यूथ आइकॉन बिहार व जिला के युवा आइकॉन आदित्य मधुकर ने किया।इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. प्रदीप कुमार, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान, एमजेके कॉलेज बेतिया, डॉ. कृष्ण कुमार कृष्ण, सहायक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, एलएनडी कॉलेज मोतिहारी, तथा डॉ. दिवाकर राय, हेडमास्टर एवं साहित्यकार एवं सामाजिक उद्यमी कुमार रवि ‘रंक’ शामिल रहे। सभी निर्णायकों को सुश्री रश्मि सिंह द्वारा शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो पश्चिमी चंपारण का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

प्रिंस कुमार – प्रथम,
मोहम्मद जकारिया– द्वितीय
अभिषेक कुमार – तृतीय
रोहित राज – चतुर्थ और
प्रकाश कुमार – पंचम स्थान चुने गए।

Leave a Reply

Recent Post