AMIT LEKH

Post: खानकाहे मुजीबिया में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

खानकाहे मुजीबिया में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

अमन-चैन के लिए हुई खास दुआएं

इस पवित्र मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और एक साथ बैठकर इफ्तार किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना परसा मलिक क्षेत्र अंतर्गत मरजादपुर स्थित खानकाहे मुजीबिया में हज़रत सूफी मुजीबुर रहमान शाह की सरपरस्ती में एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

फोटो : चिश्ती

इस पवित्र मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की और एक साथ बैठकर इफ्तार किया। कार्यक्रम का माहौल बेहद रूहानी, अनुशासित और भाईचारे से ओत-प्रोत रहा। इफ्तार से पहले कुरआन-ए-पाक की तिलावत की गई, जिसके बाद सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया।

छाया : अमिट लेख

खानकाह परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे सभी रोजेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इफ्तार के पश्चात मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष दुआएं की गईं। सूफी मुजीबुर रहमान शाह ने अपने संबोधन में लोगों से आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें सब्र, त्याग और एक-दूसरे की मदद करने का पैगाम देता है। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सलाम-दुआ और भाईचारे के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Recent Post