मोतिहारी से संवाददाता की रिपोर्ट :
पंचायत के मुखिया वीरेंद्र साहनी मृतक के बाबा ने बताया कि चईती नवरात्रि को लेकर लोटहा बाजार से कलश यात्रा निकाला था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पकड़ीदयाल, (रजनीश कुमार सिंह)। थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी पंचायत के मझार गांव के वार्ड नंबर 16 गोढीया टोला के एक सातवीं कक्षा के छात्र की बुढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया घटना की जानकारी देते हुए। पंचायत के मुखिया वीरेंद्र साहनी मृतक के बाबा ने बताया कि चईती नवरात्रि को लेकर लोटहा बाजार से कलश यात्रा निकाला था। जिसमें गांव के बुजुर्ग लोग नौजवान बच्चे सभी शामिल थे। यज्ञ स्थल से लगभग एक किलोमीटर के दूरी पर बुढ़ी गंडक नदी के तट पर कलश यात्रा पहुंचा और कुछ बच्चे अपने साथियों के साथ बूढी गंडक नदी में स्नान करने चले गए और गहरे पानी में जाने से मृतक मिंटू कुमार उम्र 14 वर्ष पिता रामबालक साहनी वही मृतक मिंटू कुमार डूब गया और लापता हो गया। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से लगातार 2 घंटे तक खोजबीन हुआ कड़ी मकसत के बाद किशोर का शव मिल गया वहीं मौके पर पकड़ीदयाल थाना के ए एसआई सुधीर कुमार ठाकुर दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया वहीं मृतक दो भाईऔर एक बहन था जो बहन से छोटा मृतक था वही मां ललिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है और बेहोश हो जा रही है। मृतक के पिता था घर पर और बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और परिवार का भरण पोषण करते हैं।








