पटना से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट :
सदस्यता अभियान दरभंगा प्रमंडल में सर्वप्रथम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जाएगा : ई০ आशुतोश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान की मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार 20 वर्षों से सदैव तत्पर रहने वाली संगठन का अब विधिवत जमीनी स्तर पर जुड़ाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय संयोजक ईo आशुतोष कुमार झा ने बताया अब राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की अनिवार्य सदस्यता अभियान दरभंगा प्रमंडल में सर्वप्रथम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जाएगा।

ब्राह्मणों की सच्चाई वास्तविकता को जानने के लिए जरूरी है कि हम लोग आंकलन करें कि आजादी के अठहत्तर साल बाद समाज की स्थिति परिस्थितियों क्या है? सरकारी डाटा कहती है सवर्णों में ज्यादा गरीबी है तो समाधान कैसे निकलेगा। घर घर ब्राह्मण परिवार को जोड़ना इसका लक्ष्य होगा। कोई भी राजनीतिक दल सवर्णों के गरीबों के लिए नहीं है तो हमारा संगठन अपने समाज के साथ साथ सामान्य वर्ग को जोड़ेगा लेकिन पहले हम अपने संगठन को सशक्त मजबूत बना लेंगे तो सभी समाज राज्य और राष्ट्र हित में सर्वोच्च हितकारी संगठन सिद्ध हो सकते हैं।। दरभंगा जिला में बिरौल अनुमंडल में कुशेश्वरस्थान थाना के हरीनगर गांव में पूरे ब्राह्मणों पर फर्जी SCST Act कर सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने वाली मानसिकता वाले नेताओं द्वारा अन्याय अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर सामूहिक निर्णय लिया जा रहा है और उसी कड़ी में लगातार प्रत्येक सप्ताह बैठक और धरना प्रदर्शन कर निर्दोष ब्राह्मणों को नाम हटाने के लिए शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है।। अगली बैठक रविवार 22 मार्च को आधारपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होगी, जिसमें प्रादेशिक पदाधिकारी भी शामिल होंगे और ब्राह्मण अनिवार्य सदस्यता अभियान प्रारंभ करने वाली प्रदेश अध्यक्ष ईo झा की प्रस्तावना पर मुहर लगेगी। 21 जून रविवार 2026 को 20 वीं स्थापना दिवस दरभंगा प्रमंडल में ही कही मनाया जाएगा उसकी स्थान स्थानीय संगठन पदाधिकारी तय करेंगे।।








