AMIT LEKH

Post: गया जंक्शन पर खुला शराब का जखीरा, 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

गया जंक्शन पर खुला शराब का जखीरा, 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹53,360 बताई जा रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। गया रेलवे स्टेशन पर पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन “सतर्क” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.43 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹53,360 बताई जा रही है। इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी पर नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है। आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि रविवार को गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा गश्त और जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 13009 अप दून एक्सप्रेस के कोच संख्या S/8 में तलाशी ली गई। जांच के दौरान दिल्ली छोर के पास दो पिट्ठू बैग और दो थैले लावारिस पाए गए। जांच टीम ने जब यात्रियों से इन बैगों और थैलों के बारे में पूछा, तो किसी ने भी इन्हें अपना नहीं बताया। इसके बाद सभी बैग और थैले प्लेटफार्म पर उतारकर विधिवत जांच की गई। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब जैसे रॉवायल स्टॉग, बलंडर ,ऑफिसर च्वाइस बरामद हुई। कुल मिलाकर 48.430 लीटर शराब जब्त की गई। मौके पर ही जप्ती सूची तैयार की गई और शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना, गया को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में थाना गया में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत प्राथमिकी संख्या 78/26 दिनांक 22.03.2026 दर्ज की गई है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी ने बताया कि “ऑपरेशन सतर्क” के तहत नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि रेल परिसरों में अवैध गतिविधियों और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की सघन जांच जारी रहेगी और यात्री सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस सफलता के साथ ही गया जंक्शन पर अवैध शराब तस्करी को रोकने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है और यह अन्य अपराधों पर भी शिकंजा कसने में मददगार साबित होगी।

Leave a Reply

Recent Post