AMIT LEKH

Post: उप विकास आयुक्त ने काउंसलिंग-सह-स्क्रूटनी का कार्य का लिया जायजा

उप विकास आयुक्त ने काउंसलिंग-सह-स्क्रूटनी का कार्य का लिया जायजा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्क्रूटनी काउंटर पर जाकर प्रमाण पत्रों के मिलान और सत्यापन की प्रक्रिया को बारीकी से देखा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिले के मॉडल स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। इसी कड़ी में आज उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने बेतिया स्थित डीआरसीसी भवन का निरीक्षण किया। यहाँ मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों के चयन हेतु काउंसलिंग-सह-स्क्रूटनी का कार्य संचालित किया जा रहा था।

फोटो : मोहन सिंह

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्क्रूटनी काउंटर पर जाकर प्रमाण पत्रों के मिलान और सत्यापन की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि दस्तावेजों की जांच में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और नियमानुसार होनी चाहिए ताकि केवल योग्य शिक्षक ही मॉडल स्कूलों तक पहुँच सकें। उप विकास आयुक्त ने भवन में अभ्यर्थियों के बैठने, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग को हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

Leave a Reply

Recent Post