AMIT LEKH

Post: प्रभारी सचिव ने उज्जैन टोला स्थित डीसीयू (डिकम्प्रेशन यूनिट) का किया निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने उज्जैन टोला स्थित डीसीयू (डिकम्प्रेशन यूनिट) का किया निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

15 मई तक हर हाल में संचालन का दिए निर्देश

डीसीयू क्रियाशील होने से गैस आपूर्ति व्यवस्था और सुदृढ़ एवं सुगम होगा

उपभोक्ताओं को पाइप्ड गैस की आपूर्ति अधिक सुगमता से की जा सकेगी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। उज्जैन टोला में स्थापित हो रही डीसीयू (डिकम्प्रेशन यूनिट) का आज अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी सचिव एच.आर. श्रीनिवास ने स्थल निरीक्षण किया। यह यूनिट भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुगम बनाना है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की तथा संबंधित एजेंसियों को निर्माण एवं तकनीकी कार्यों में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने भारत पेट्रोलियम गैस लिमिटेड के पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में 15 मई तक यूनिट को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाए, ताकि जिलेवासियों को समय पर एवं पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इस डीसीयू के चालू होने से एलपीजी आपूर्ति श्रृंखला और अधिक मजबूत होगी तथा वितरण में होने वाली देरी और समस्याओं में कमी आएगी। साथ ही, स्थानीय स्तर पर भंडारण एवं आपूर्ति की क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। डीसीयू के संचालन से अब गैस का स्थानीय स्तर पर भंडारण संभव हो सकेगा, जिससे उपभोक्ताओं को पाइप्ड गैस की आपूर्ति अधिक सुगमता से की जा सकेगी। प्रभारी सचिव ने गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना प्राथमिकता में होना चाहिए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह, उप विकास आयुक्त, काजले।वैभव नितिन, अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं तकनीकी कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Recent Post