महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
05 मई 2026 को सुबह लगभग 11:55 बजे झुलनीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करता दिखाई दिया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 540 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार, 05 मई 2026 को सुबह लगभग 11:55 बजे झुलनीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करता दिखाई दिया। टीम को देखते ही वह व्यक्ति वापस नेपाल की दिशा में भाग गया। संदेह होने पर पुलिस और एसएसबी ने आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान केले के खेत में छिपाकर रखे गए चार बोरों से 18 पेटी शराब बरामद की गई। प्रत्येक पेटी में 30-30 बोतल (300 एमएल) थी, इस प्रकार कुल 540 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब को अवैध रूप से नेपाल से भारत लाकर खपाने की तैयारी थी। इस संबंध में थाना निचलौल पर एफआईआर संख्या 0116/2026 दर्ज करते हुए उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की सूचना दोपहर 3:32 बजे थाने में दर्ज की गई। पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मौके पर कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी गवाही देने के लिए आगे नहीं आया। फिलहाल फरार तस्कर की तलाश जारी है और सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।








