AMIT LEKH

Post: बबन कुंवर सेवा समिति के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

बबन कुंवर सेवा समिति के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

छपरा से हमारे उप संपादक का संकलन : 

इस पहल से छात्रों में उत्साह देखा गया और विद्यालय का माहौल सकारात्मक बना रहा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

मांझी, (सारण)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुधैला में बबन कुंवर सेवा समिति की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फोटो : संवाददाता

इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के तहत सभी विद्यार्थियों को कॉपी आदि लेखन सामग्री दी गई, वहीं नाश्ते के रूप में बिस्किट भी प्रदान किए गए। इस पहल से छात्रों में उत्साह देखा गया और विद्यालय का माहौल सकारात्मक बना रहा।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर मांझी प्रखंड जदयू नेता दयानंद सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, शिक्षक वीरेंद्र सिंह, सचिन गिरि, बबन कुंवर सेवा समिति के सचिव अमित कुमार सिंह, सदस्य धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

छाया : अमिट लेख

कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन व समिति के प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यालय व विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं और भविष्य में भी इस तरह के सहयोग की आवश्यकता बनी रहेगी।

Leave a Reply

Recent Post