AMIT LEKH

Post: मुख्य सड़क से जिला निबंधन कार्यालय तक जर्जर सड़क व नाले का 43.92 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा

मुख्य सड़क से जिला निबंधन कार्यालय तक जर्जर सड़क व नाले का 43.92 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

अनुमंडल कार्यालय रोड से नगर निगम होते डीसीएलआर ऑफिस तक सड़क और नाला बनने से ख़त्म होगी जल जमाव की समस्या

इच्छुक और मान्यता प्राप्त संवेदक ई. टेंडरिंग विधि से आगामी 8 जून तक कर सकते हैं इस योजना को पाने के लिए ऑनलाइन दावेदारी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि मुख्य सड़क से जिला निबंधन कार्यालय तक जर्जर सड़क और नाले का 43.92 लाख की लागत वाली नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना से नव निर्माण कराया जाएगा। इस योजना के अगले तीन माह में ही पूरी होने के बाद नगर के अनुमंडल कार्यालय रोड से नगर निगम कार्यालय होते डीसीएलआर ऑफिस तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला बन के बन जाने से इस क्षेत्र में जल जमाव जैसी समस्या ख़त्म हो जाएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित इस योजना से संबंधित यह शहर की सबसे व्यस्त प्रशासनिक उपयोग की सड़क है, जिसकी बदहाल सूरत शीघ्र ही बदलने जा रही है। महापौर ने बताया कि मेन रोड से अनुमंडल कार्यालय और नगर निगम कार्यालय परिसर के पास से जिला निबंधन कार्यालय तक की इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजना को पाने के लिए इच्छुक और मान्यता प्राप्त संवेदक ई. टेंडरिंग विधि से इस योजना को पाने के लिए ऑनलाइन दावेदारी आगामी 8 जून तक कर सकते हैं। महापौर ने बताया कि इस सड़क एवं नाला निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी है। इस कार्य पर करीब 43.92 लाख खर्च होंगे और इसे तीन महीने में पूरा करना निर्धारित किया गया है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस रूट पर रोजाना सैकड़ों लोग अपने सरकारी कामकाज के लिए आते-जाते हैं, लेकिन टूटी सड़क और नाले के अभाव में बरसात में हालात नारकीय होती रही है। जिसको लेकर उनके द्वारा इसका प्रस्ताव लाकर नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित कराया गया है।

Leave a Reply

Recent Post