AMIT LEKH

Post: निचलौल तहसील पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

निचलौल तहसील पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

करोड़ों की जमा धनराशि वापस दिलाने की उठाई मांग

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के तहसील निचलौल में आज दिनांक 15 मई 2026 को आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने निचलौल तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

फोटो : चिश्ती

प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड गोरखपुर की बहुआर बाजार शाखा में जमा लोगों की धनराशि वापस दिलाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बहुआर बाजार में संचालित कंपनी की शाखा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपये जमा किए थे।

जब भुगतान का समय आया तो शाखा प्रबंधक कुछ लोगों को आंशिक भुगतान करने के बाद फरार हो गया। इसके बाद से जमा धन वापस न मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। जाहिद अली ने कहा कि गरीब और मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई कंपनी में फंस गई है और प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई कर लोगों का पैसा वापस दिलाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Recent Post