AMIT LEKH

Post: नगर निगम के नवअधिग्रहित क्षेत्र के लिए स्वीकृत विकास योजनाओं के निर्माण कार्य में लाएं तेजी

नगर निगम के नवअधिग्रहित क्षेत्र के लिए स्वीकृत विकास योजनाओं के निर्माण कार्य में लाएं तेजी

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 42 के सरैया में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर को खड्डा के
ग्रामीणों ने घेरा

नगर निगम क्षेत्र में नव अधिग्रहित सन सरैया क्षेत्र के नाले का खड्डा पंचायत क्षेत्र में भी विस्तार करने की मांग पर महापौर ने नियमों का हवाला देकर जताई लाचारी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 42 के सनसरैया में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया को खड्डा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने घेर कर नौतन अंचल क्षेत्र से ही अधिग्रहित निर्माणाधीन नाले का विस्तार खड्डा पंचायत क्षेत्र करने की महापौर से अपील की।

फोटो : मोहन सिंह

नगर निगम क्षेत्र में अधिग्रहित सन सरैया के नाले खड्डा के ग्राम पंचायत क्षेत्र में विस्तार की मांग पर महापौर ने नियमों का हवाला देकर लाचारी जताई। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के लिए सभी स्वीकृत विकास योजनाओं का आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में भी विस्तार कर पाना निगम के सरकारी नियम के विरुद्ध है।

छाया : अमिट लेख

महापौर ने बताया कि सन सरैया वार्ड 42 के कृष्णा प्रसाद ड्राइवर साहब आलम के घर तक के नाला निर्माण की अति आवश्यक योजना को चालू माह के अंदर पूरा करने का आदेश महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा मानसून का बरसात शुरू होने से पहले निर्माण कार्य को हर हाल में सम्पन्न कर लेने का निर्देश नगर निगम के कनीय अभियंता को दिया गया।

Leave a Reply

Recent Post