AMIT LEKH

Post: 11 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद तथा एक मोटर साइकिल जप्त : उत्पाद अधीक्षक

11 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद तथा एक मोटर साइकिल जप्त : उत्पाद अधीक्षक

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कठैया तथा रामनगर थाना अंतर्गत धागड़ टोली सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं।

फोटो : मोहन सिंह

इसी क्रम में 16.मई 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 11 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में देशी चुराई व विदेशी शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कठैया तथा रामनगर थाना अंतर्गत धागड़ टोली सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 3450 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 300 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

छाया : अमिट लेख

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गश्ती के दौरान लाल सरैया नहर के पास एक व्यक्ति अक्षय महतो, उम्र 20 वर्ष, पिता शम्भु महतो, सा०-भेलवा धांगर टोली, वार्ड-14, थाना-घोड़ासाहन, जिला-पूर्वी चम्पारण अपने हाथ में एक हरे रंग का प्लस्टिक का बोतल लिए आ रहा था। उक्त व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके हाथ में हरे रंग के प्लास्टिक के बोतल से लगभग 1.50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-756/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब परिवहन की गुप्त सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर छापेमारी दल पहुँची। जाँच के क्रम में एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस बल को देखकर मोटरसाईकिल छोड़कर भागने में सफल रहा। उक्त मोटरसाईकिल की विधिवत तलाशी ली गई जिसमें मोटरसाईकिल पर बंधा हुआ बोरा से 8PM Special Blend का 96 पीस कुल मात्रा 17.28 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-758/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज / बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल 11 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी दल :

1. प्रिंस कुमार, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध

2. ब्रजकिशोर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

3. आशुतोष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

4. सौरभ कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध,

5. सुटन पंडित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

6. पिंकी सिंह, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,

7. अन्य पदाधिकारी एवं बल, उत्पाद थाना।

Leave a Reply

Recent Post