AMIT LEKH

Post: बेतिया : काली बाग थाना क्षेत्र से 15 मवेशियों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बेतिया : काली बाग थाना क्षेत्र से 15 मवेशियों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

इस संबंध में कालीबाग थाना कांड संख्या 146/26 दिनांक 27.05.26 धारा- 303(2)/317(5)/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 11(1)(A)(D)(E)(F) पशु क्रूरता अधिनियम दर्ज किया गया है 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 26 मई 26 की रात्रि लगभग 23:20 बजे कालीबाग थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कालीबाग थाना क्षेत्र के गड़वान टोली वार्ड नं०- 10 में दिलनवाज आलम के घर पर बड़ी संख्या में गाय एवं गाय के बछड़ों को तस्करी हेतु रखा गया है।

फोटो : मोहन सिंह

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया के नेतृत्व में छापामारी हेतु विशेष टीम गठित की गई जिसमें नगर, कालीबाग, मनवापुल थाना के पदाधिकारी शामिल थे।

छाया : अमिट लेख

छापेमारी के क्रम में 1. दिलनवाज आलम पिता फिरोज खान एवं 2. अमज़द खान पेo बुचु खान उर्फ शाहिद खान दोनों साo गड़वान टोली वार्ड नं० 10 थाना कालीबाग, जिला पश्चिम चंपारण बेतिया के घर से गाय– 06, गाय की बाछी– 03, गाय के बछड़े– 06 कुल 15 मवेशी बरामद किया गया एवं दिलनवाज आलम पिता फिरोज खान साo गड़वान टोली वार्ड नं० 10 थाना कालीबाग, जिला पश्चिम चंपारण बेतिया को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कालीबाग थाना कांड संख्या 146/26 दिनांक 27.05.26 धारा- 303(2)/317(5)/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 11(1)(A)(D)(E)(F) पशु क्रूरता अधिनियम दर्ज किया गया। बचे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

बरामदगी :
1.गाय-06
2.गाय की बाछी – 03 sa a
3.गाय के बछड़े – 06
4.बड़ा लकड़ी का ठेला – 01
5.बड़ी वाला लोहे का दाव – 01
6.लोहे का बड़ा चाकू – 05
7.लोहे का तराजू – 02
मोबाइल – 01
गिरफ़्तार अभियुक्त :
1.दिलनवाज आलम पिता फिरोज खान, साo गड़वान टोली वार्ड नं० 10 थाना कालीबाग, जिला पश्चिम चंपारण, बेतिया ।

छापामारी दल :
1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- 1, बेतिया
2. पुoनिo राजेश कुमार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सदर अंचल, बेतिया ।
3. पुoअoनिo रवि कुमार, थानाध्यक्ष मनुआपुल थाना ।
4. पुoअoनिo सिमरन कुमारी, अपर थानाध्यक्ष काली बाग थाना ।
5. पुoअoनिo सुरेन्द्र राम, कालीबाग थाना ।
6. पुoअoनिo बिनोद कुमार राय कालीबाग थाना ।
7. पुoअoनिo सुधीर प्रसाद, कालीबाग थाना ।
8. पुoअoनिo रूपा कुमारी, नगर थाना ।
9. सoअoनिo परशुराम कुमार कालीबाग थाना ।
10. सoअoनिo अफरोज कमर कालीबाग थाना एवं थाना रिजर्व गार्ड I

Leave a Reply

Recent Post