बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
निगम क्षेत्र के दो वार्डों 4 और 15 के क्षेत्र में ही बीते करीब 15 दिनों से जारी है मुख्य नाला की मैनुअल उड़ाही और सफाई
शहरी क्षेत्र के मुख्य नालों की मैनुअल उड़ाही सफाई कार्य के लिए नगर निगम प्रशासन को नहीं मिल रहे कार्य कुशल सफाई मजदूर
बोलीं महापौर अनेक नगर निगम के कुछ क्षेत्रों में बरसाती जल जमाव की समस्या के लिए नालों का अतिक्रमण भी जिम्मेदार
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। राज संपोषित कन्या प्लस टू स्कूल से उत्तरवारी पोखरा चमर टोला के मुख्य नाला के जारी मैनुअल उड़ाही का महापौर द्वारा दल बल सहित निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के बाद महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि सरकारी मुख्य नालों फ्लैक पर कब्जा कर लेने से और अन्य नालों को ढक कर सीढ़ी निकाल लिए जाने से नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था जरूरत के अनुरूप सफल नहीं हो पा रही है। जिसके कारण बरसात में कुछ स्थानों पर जलजमाव से भारी परेशानी का सामना आम जनता के साथ नगर निगम प्रशासन को भी करना पड़ता है।

महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र को जल जमाव मुक्त बनाने नगर निगम क्षेत्र की सम्मानित जनता से मांगा सहयोग मांगा। महापौर ने इसके बाबत बताया कि मुख्य नालों की उड़ाही और सफाई मैनुअल तौर पर कराने के लिए जरूरी संख्या में कुशल सफाई मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि अगर मुख्य नालों का फ्लैंक का अतिक्रमण नहीं किया गया होता तो नगर निगम प्रशासन की जेसीबी और मिनी पोकलेन मशीन से ही प्रायः सभी मुख्य नालों की सफाई और उड़ाही कर ली जाती। महापौर ने बताया कि अतिक्रमण के कारण बीते करीब दो सप्ताह में बेतिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 स्थित किला मोहल्ला से लेकर वार्ड 4 क्षेत्र में उत्तरवारी पोखरा मुहल्ले में डॉ दिनेश राय के क्लिनिक तक के ही मुख्य नाला की सफाई और उड़ाही संभव हो सकी है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नालों की सफाई, गाद निकासी और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को कार्य में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर को जलजमाव मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, लेकिन इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।








