AMIT LEKH

Post: कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस फॉर डिमांड (CoP-D) कमेटी का गठन

कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस फॉर डिमांड (CoP-D) कमेटी का गठन

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

टीकाकरण जागरूकता हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया कमेटी का गठन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बैरिया ब्लॉक के 2 ग्राम पंचायत सिसवा सरैया और तुमकाडीया में कम्युनिटी ऑफ प्रेक्टिस फॉर डिमांड (CoP-D) का गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता दोनों ग्राम पंचायत में मुखिया शौकत अली एवं जय दीप कुमार के द्वारा की गई।

फोटो : मोहन सिंह

सीओपीडी का जो गठन किया गया उसमें निम्नलिखित मेंबर बने जिसमें से मुखिया उसके अध्यक्ष हुए साथ ही साथ सदस्य के रूप में सिसवा सरैया पंचायत में 16 आशा कार्यकर्ता 15 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 8 जीविका की कम्युनिटी मोबिलाइज, 01 सीएनआरपी दीदी, 5 ANM के साथ ही साथ जो है सभी वार्डों के 15 सदस्य बनाए गए कुल सदस्यों की संख्या 60 तथा तुमकड़िया में सदस्य के रूप में 6 आशा, 9 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,6 जीविका कम्युनिटी मोबलीजर,01 सीएनआरपी एवं 3 ANM के साथ साथ 9 वार्ड सदस्य ने भी प्रतिभाग किया कुल सदस्य 33 रहे, सब लोगों ने एक साथ मिलकर गांव में प्रत्येक परिवारों तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित हो इसके लिए एक कार्य योजना बनाई। साथ ही साथ यह भी तय किया कि टीकाकरण स्थल पर जो समस्याएं है उसका निवारण कराया जाएगा, वहां पर जो भी कमियां है जैसे बैठने की व्यवस्था पानी की व्यवस्था हवा की व्यवस्था को लेकर मुखिया जी ने बोला कि हम अपने गांव में हर टीकाकरण केंद्र को बेहतर बनाने का काम करेंगे साथ ही साथ दोनों पंचायत में जितने भी इनकार परिवार थे उन परिवारों का लिस्ट पर चर्चा किया गया और यह भी तय किया गया कि इन परिवारों के साथ सीओपीडी के जो टोटल कुल 33 सदस्य हैं यह सब 35 सदस्य एक साथ चलकर इन परिवारों से बातचीत करके इन परिवारों को टीकाकरण के लिए मोबिलाइज करेंगे। इसके लिए अगले एक हफ्ते बाद अभियान चलाया जाएगा और प्रत्येक वार्ड वाइज एक खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा और उस बैठक में उन परिवारों को चिन्हित कर उनको मोबिलाइज किया जाएगा टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया जाएगा और टीकाकरण कराकर 100% टीकाकरण ग्राम पंचायत में सुनिश्चित करके इसकी सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस तरह का जो यह पहल है यह बेतिया जिले में और बिहार के लिए पहला है यह बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है और इसमें दोनों मुखियाओं को स्पेशली थैंक्यू कहा जा रहा है गांव वाले भी कह रहे हैं कि बहुत ही अच्छा प्रयास और पहल है इस तरह की चीजों से जो है जागरूकता बढ़ेगी और यह नेशनल लेवल तक एक जरूरी मुद्दा बनेगा टीकाकरण में जो परिवार वंचित रह जाते हैं उनको मोबिलाइज करने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण पहल है।।

Leave a Reply

Recent Post