AMIT LEKH

Post: न्यायालय के आदेश पर जप्त मादक पदार्थों का किया गया विनिष्टीकरण

न्यायालय के आदेश पर जप्त मादक पदार्थों का किया गया विनिष्टीकरण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

विधिक प्रावधानों के आलोक में एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित विभिन्न कांडों में जप्त मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण (Disposal/ Destruction) किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, 05 जून 2026

बेतिया, (मोहन सिंह)। 5 जून 26 को माननीय न्यायालय के आदेश एवं प्रचलित विधिक प्रावधानों के आलोक में एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित विभिन्न कांडों में जप्त मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण (Disposal/ Destruction) किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

उक्त विनिष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बेतिया तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज की उपस्थिति में शिव शक्ति राइस मिल, रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण में संपन्न हुई। इस दौरान गठित समिति द्वारा सभी आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों का

छाया : अमिट लेख

अनुपालन सुनिश्चित करते हुए करीब 445.915 किलोग्राम जप्त मादक पदार्थों एवं 2.51 किलोग्राम जप्त कैप्सूल का विनिष्टीकरण कराया गया।

छाया : अमिट लेख

यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की प्रतिबद्धता तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का हिस्सा है।

Leave a Reply

Recent Post