बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
लाल बाजार के पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संचालित नि:शुल्क भोजन शिविर के 2011 वां दिन पूरा होने पर भोजनालय में पहुंचीं महापौर
प्रथम करोना त्रासदी काल में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किया था बीते मई 2020 में इस भोजनालय का उद्घाटन
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर में लाल बाजार के हजारीमल धर्मशाला के समीप स्थित पातालेश्वर महादेव के मंदिर परिसर में बीते साढ़े पांच साल से भी अधिक से नगर निगम क्षेत्र और बाहर से भी आने वाले सैकड़ों जरूरतमंद-असहायों के लिए संचालित निःशुल्क गर्म भोजनालय के 2011 वें दिन शनिवार को पूरा हुआ।

अपने निजी कोष से संचालित इस अनूठे भोजनालय को महापौर गरिमा देवी सिकारिया दल बल सहित पहुंचीं। प्रथम करोना त्रासदी काल में ही गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बीते मई 2020 को इस अनूठे भोजनालय का उद्घाटन किया था। अपने निजी कोष से नगर निगम और आगंतुक गरीब असहाय लोगों के लिए परोसा जाने वाला गर्म पका भोजन शिविर का संचालन शनिवार को 2011 वें दिन तक लगातार जारी रहने को नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने आत्म गौरव का विषय बताया।

इस अनूठे भोजनालय के व्यवस्थित संचालन में सजक सहयोगी और समाजसेवी नवेंदु चतुर्वेदी और अन्य सहयोगियों का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने हृदय से आभार जताया। वही भोजनालय के प्रबंधक समाजसेवी नवेंदु चतुर्वेदी ने कहा कि अपने निजी कोष से बारहों महीने तीसों दिन इस भोजनालय का संचालन करवाने वाली महापौर गरिमा देवी सिकारिया यहां गरीब, लाचार, असहायों और नि:शक्ततों के लिए सचमुच की साक्षात देवी हैं।

प्रतिदिन भोजन कराया जाने वाले अपने तरह के इस अनूठे भोजनालय की नियमित देखभाल में केवल वह ही नहीं बल्कि उनके पति और स्थानीय नगर पार्षद रोहित सिकारिया के अलावें उनकी सासू मां सुमन देवी, ससुर भोला नाथ सिकारिया भी अपनी व्यस्ततम व्यवसायिक दिनचर्या के बावजूद पूरी रुचि रखते हैं। जहां प्रतिदिन दोपहर दर्जनों गरीब असहाय, लाचार और गरीबों को मुफ्त में ताजा गर्म भोजन परोसा जाता है। यहां प्रतिदिन दर्जनों महिला पुरुष भोजन ग्रहण करते हैं। शिविर में जो भी आता है भोजन करने के बाद ही वापस जाता है। भोजन के लिए किसी प्रकार का कोई बंधन या वर्गीकरण नहीं है।








