पटना से हमारे विशेष ब्यूरो का संकलन :
गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीत गांव निवासी रविंद्र दास के पुत्र रूपेश दास के रूप में की गई है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (दिवाकर पाण्डेय)। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में हरसिद्धि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीत गांव निवासी रविंद्र दास के पुत्र रूपेश दास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर युवक का हथियार के साथ पोस्ट को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।








