AMIT LEKH

Post: गंडक नदी से प्रभावित होने वाले सभी प्रखंडों में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित

गंडक नदी से प्रभावित होने वाले सभी प्रखंडों में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, उप-संपादक

गंडक से प्रभावित होने वाले गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर किया जा रहा है स्विफ्ट

जिलाधिकारी के साथ-साथ सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिमी चंपारण जिले में गंडक नदी से प्रभावित होने वाले सभी प्रखंडों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। वहीं, बगहा-2, पिपरासी और मधुबनी प्रखंड के निचले इलाकों—क्रमशः चकदहवा, बलुआ और सिसई पंचायत—के लोगों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। दूसरी ओर, जिलाधिकारी के साथ-साथ सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

फोटो : मोहन सिंह

गंडक बराज नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार की दोपहर तक गंडक बराज के डाउनस्ट्रीम में 82,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शाम होते-होते पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 1.50 लाख क्यूसेक हो गया। देर रात तक बढ़कर 3 लाख क्यूसेक से ज्यादा जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Recent Post