AMIT LEKH

Post: जिलाधिकारी ने सिरिसिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सिरिसिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 03 नवंबर 2026 

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आज जिले की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, तरनजोत सिंह ने चनपटिया प्रखंड अंतर्गत सिरिसिया पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारी-बारी से निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चनपटिया, प्रणव कुमार गिरि सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post