AMIT LEKH

Post: तिब्बत-नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद गंडक बराज क्षेत्र में बाढ़ की आशंका

तिब्बत-नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद गंडक बराज क्षेत्र में बाढ़ की आशंका

रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, बगहा-इंडो-नेपाल बॉर्डर 

मुख्यमंत्री बिहार द्वारा हवाई सर्वेक्षण

कमांडेंट तापेश्वर संबित राउत ने SSB की राहत एवं बचाव दल की तैयारियों से कराया अवगत

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बगहा/वाल्मीकिनगर, (जगमोहन/संतोष)। तिब्बत-नेपाल में बॉर्डर में हुए फ्लैश फ्लड त्रासदी के कारण गंडक नदी के निचले इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर गंडक बराज व वाल्मीकिनगर क्षेत्र में बाढ़ परिस्थिति के मद्देनजर, दिनांक 27.08.2026 को मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी, माननीय उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं मुख्य सचिव, बिहार ने

फोटो : अमिट लेख

वाल्मीकिनगर एवं गंडक बराज क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और सड़क मार्ग से गंडक बराज बाँध एवं नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव जल संसाधन विभाग, जिलाधिकारी पश्चिमी चंपारण, कमांडेंट 21वीं वाहिनी SSB बगहा एवं पुलिस अधीक्षक बगहा द्वारा

छाया : अमिट लेख

माननीय मुख्यमंत्री जी को वर्तमान स्थिति, बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कमांडेंट श्री राउत ने SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा अपने राहत व बचाव दल की तैनाती व अन्य तैयारियों के बारे में भी बताया गया। SSB की RRT रामपुरवा, चकदवा, कोलेश्वर एवं गंडक बराज जैसे संवेदनशील स्थानों पर हाई एलर्ट के साथ तैनात हैं।

छाया : अमिट लेख

“SSB 21वीं वाहिनी किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर है”

Leave a Reply

Recent Post