रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 12 अक्टूबर 2026
शाम होते ही मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। मां की संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा/मांझी, (सारण)। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मांझी प्रखंड के नचाप गांव स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में स्थापित श्रद्धादात्री दुर्गा मंदिर में भक्ति का माहौल बना रहा।

शाम होते ही मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। मां की संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान भक्त मां की आराधना में झूमते नजर आए। स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों के साथ मां की भेंटें प्रस्तुत की। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आरती संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। शारदीय नवरात्र को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से मां दुर्गा की उपासना व पूजा-अर्चना में जुटे हुए हैं।








