AMIT LEKH

Post: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संविधान दिवस के अवसर पर बेतिया में करेंगे पदयात्रा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संविधान दिवस के अवसर पर बेतिया में करेंगे पदयात्रा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 23 नवम्बर 2026

इस दिवस को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर 26 को संविधान दिवस मनाने के क्रम में बिटिया के सागर पोखरा से संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ हुआ अराजकता मिटाओ के उद्देश्य को लेकर राज देवी तक पदयात्रा करेंगे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 23 नवंबर 26 बहुत ही शुभ एवं ऐतिहासिका दिन है, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से जनकपुर तक सीधे सुपर फास्ट ट्रेन सरयुग-कमल एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किये, जो हमारे संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरेगी और रक्सौल में भी रुकेगी। इससे चंपारण के लोगों को अयोध्या एवं जनकपुर जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। उक्त बातें सोमवार को चंपारण के भाजपा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा। भाजपा सांसद ने कहा कि 26 नवंबर हम लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था जिसे हम संविधान दिवस के रूप में मानते हैं। हमारे प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी ने इस दिवस को ऑफिशल-डे भी घोषित किया है। इसके लिए मैं संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को कोटि-कोटि नमन है। इस दिवस को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 26 नवंबर 26 को संविधान दिवस मनाने के क्रम में बिटिया के सागर पोखरा से संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ हुआ अराजकता मिटाओ के उद्देश्य को लेकर राज देवी तक पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में पश्चिम चंपारण के हजारों लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Recent Post