रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 22 नवम्बर 2026
वार्ड 34, 43 और 45 में कुल 16 स्थानों पर के कुओं के जीर्णोद्धार और उपयोगी बनाने का कार्यादेश जारी होने की महापौर ने दी है जानकारी
बोलीं महापौर स्वीकृत और निर्माणाधीन कुल पांच दर्जन पुराने और वर्षों से बदहाल कुओं के जीर्णोद्धार की नगर निगम बोर्ड द्वारा दी गई है अब तक स्वीकृत
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पारंपरिक जल श्रोतों की सुरक्षा और जीर्णोद्धार सरकार के साथ हमारी भी प्राथमिकता है। उनके प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड ने विभिन्न वार्डों में पांच दर्जन से भी अधिक कुआं और पारंपरिक जल श्रोतों के जीर्णोद्धार को मंजूरी दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 45 अंतर्गत ग्राम लईया और दक्षिण टोला में सात स्थानों पर पुराने कुओं का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि स्वीकृत इस योजना का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत चौधरी साह, राजेश्वर सिंह, मैनेजर साह के घर, लईया टोला मंदिर, रोहिणी मठ ब्रह्मस्थान तथा दक्षिण टोला में सुदर्शन साह और सतन राम के घर के पास स्थित कुओं का जीर्णोद्धार होगा। महापौर ने कहा कि तीन महीने में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। यह पहल पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण और जनसुविधा को मजबूत करेगी। वार्ड 43 में बढई टोला के उपाध्याय जी के घर के पास, राम जानकी मठ के पास और सुभाष लाल के घर के सामने मन्दिर के पास कुआं के जीर्णोधार कार्य पर 1,70,680 के खर्च की स्वीकृति नगर निगम बोर्ड द्वारा दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 34, धर्मपुर में उमेश पटेल के घर के पास, धर्मपुर में लालू पटेल के घर के पास पुरानी गोनौली में शम्भू यादव के घर के पास कुआ का जीर्णोद्धार कार्य, पोखर भिण्डा राम जानकी मठ के पास धर्मपुर चौक पर कुआं का जीर्णोधार कार्य पोखरभिण्डा में श्याम झा के घर के पास और संत कुमार सिंह के घर के पास, गोनौली में ही मुरारी श्रीवाताव के घर के पास, रामपुर मन्दिर के पास, रामपुर गोनौली में गोपाल दास के घर के पास कुआं जीर्णोधार कार्य पर कुल राशि 4,77,305 के खर्च की स्वीकृति प्रदान की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार वार्ड 40 के परवतिया टोला में और मठिया पर कुआं का जीर्णोधार कार्य पर कुल 93,112 के खर्च होने की स्वीकृति नगर निगम बोर्ड द्वारा जारी की गई है।इस क्रम में महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता पर आधारित नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश पर नगर निगम बोर्ड द्वारा अब तक लाखों की खर्च कुल करीब पांच दर्जन से अधिक पुराने और बदहाल कुओं के जीर्णोद्धार कर के उन्हें उपयोग के लायक बनाने से संबंधित योजनाओं को नगर निगम बोर्ड द्वारा अब तक स्वीकृत दी गई है। इन योजनाओं में करीब आधे से अधिक पर कार्य प्रगति पर है और अन्य संबंधित योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं।

